'फैट फिंगर' ट्रेड से एक ब्रोकरेज हाउस को ₹250 करोड़ का हुआ नुकसान: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, एनएसई के डेरिवेटिव सेगमेंट में 'फैट फिंगर' ट्रेड से गुरुवार को किसी अज्ञात ब्रोकरेज हाउस को ₹250-करोड़ तक का नुकसान हुआ जो देश की सबसे बड़ी कारोबारी गलती है। दरअसल, एक कारोबारी ने निफ्टी कॉल ऑप्शन में 14,500 स्ट्राइक पॉइंट्स पर 25,000 लॉट बेचा, लेकिन जब उसने बटन दबाया तब लॉट का भाव ₹2,100 चल रहा था।।