फैन ने अगले मैच में शतक जड़ने को कहा था, मैंने कहा- आप कंपनी के चेयरमैन बन जाइए: कोहली
विराट कोहली ने बताया है कि एक बार फ्लाइट में एक फैन ने उन्हें अगले मैच में शतक जड़ने को कहा था। कोहली ने कहा, "मैंने उनका पद पूछा और कहा, 'चाहता हूं...आप तीन महीने में अपनी कंपनी के चेयरमैन बन जाइए'। उन्होंने कहा...यह कैसे संभव है।" बकौल कोहली, उन्होंने फैन को समझाया कि क्रिकेट खेलना 'वीडियो गेम' नहीं है।