फैन ने मैच के दौरान मैदान में घुसकर पैर छूने के बाद विराट को लगाया गले, हिरासत में लिया गया

इंदौर के स्टेडियम में रविवार को दूसरे भारत-अफगानिस्तान टी20I मैच के दौरान एक फैन ने मैदान में घुसकर विराट कोहली के पैर छूने के बाद उन्हें गले लगा लिया जिसका वीडियो सामने आया है। शख्स को बाद में सुरक्षाकर्मी मैदान से बाहर लेकर गए। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ की।

Load More