फैन ने शाहरुख खान से पूछा- मेसी से बेहतर क्यों हैं रोनाल्डो?, उनका जवाब हुआ वायरल
ट्विटर पर सवाल-जवाब सत्र के दौरान एक फैन ने ऐक्टर शाहरुख खान से पूछा कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो क्यों लियोनेल मेसी से बेहतर हैं। शाहरुख ने जवाब दिया, "एक सलाह है, ऐसे बेहतर को मत ढूंढिए...क्योंकि यह अच्छे को भी खराब कर देता है।" शाहरुख के वायरल जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने लिखा, "वाह, इसमें कितनी गहराई है।"