फैन ने शाहरुख से पूछा- आप अगले आईपीएल में ईडन गार्डन्स में दिखेंगे?; उन्होंने दिया जवाब
ट्विटर पर सवाल-जवाब सत्र के दौरान एक फैन ने ऐक्टर व कोलकाता नाइटराइडर्स के सह-मालिक शाहरुख खान से पूछा कि क्या वह आईपीएल-2023 में ईडन गार्डन्स (कोलकाता) में दिखेंगे। उन्होंने जवाब दिया, "बिल्कुल...वैसे भी पूरे भारत में आईपीएल हुए बहुत समय हो गया है।" कोविड-19 महामारी के बाद पहली बार अगले साल आईपीएल पूरे देश में खेला जाना प्रस्तावित है।