फैन ने सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुसकर छुए रोहित शर्मा के पैर, उनके साथ ली सेल्फी
ग्रीनफील्ड स्टेडियम (तिरुवनंतपुरम) में बुधवार को भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए पहले टी20I मैच के दौरान एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुस गया और उसने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पैर छुए व उनके साथ सेल्फी ली। इस घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। भारत ने यह मैच 8-विकेट से जीता था।