फैन्स का दावा- एमआई-आरसीबी मैच के टॉस के दौरान रेफरी ने पलटा सिक्का, वीडियो हुआ वायरल
आईपीएल 2024 में गुरुवार को एमआई-आरसीबी मैच के टॉस के एक वायरल वीडियो को लेकर कुछ फैन्स ने दावा किया है कि मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने सिक्का उठाने के बाद उसे पलट दिया था। एक फैन ने कमेंट किया, "मैं चाहता हूं...अगली बार सभी कप्तान खासकर फाफ डुप्लेसी खुद सिक्का देखें।" दूसरे ने लिखा, "फाफ को शिकायत करनी थी।"