फैन्स ने अंपायर्स पर लगाया केकेआर के खिलाफ आरसीबी के छक्के को चौका देने का आरोप
फैन्स ने अंपायर्स पर आईपीएल 2024 में रविवार को केकेआर के खिलाफ आरसीबी के छक्के को चौका देने का आरोप लगाया है। फैन्स ने बल्लेबाज़ सुयश प्रभुदेशाई का शॉट कथित तौर पर बाउंड्री रोप के पार गिरने का वीडियो भी शेयर किया है। फैन्स ने कहा कि यह छक्का था और अंपायर्स को कई ऐंगल से रीप्ले देखना चाहिए था।