फैन्स ने रेस्टोरेंट के बाहर छुए केएल राहुल के पैर, वीडियो हुआ वायरल
भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ केएल राहुल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें रेस्टोरेंट से बाहर निकलते ही फैन्स उनके पैर छूते दिख रहे हैं। इसके बाद राहुल फैन्स को उनके साथ सेल्फी लेने की बात कहते हुए एक कदम पीछे हटते दिखे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने लिखा, "केएल राहुल बहुत विनम्र हैं।"