फैमिली डॉक्टर ने मेरे साथ छेड़छाड़ की थी, अगले दिन मेरी 10वीं की बोर्ड परीक्षा थी: जिया शंकर
अभिनेत्री जिया शंकर ने कहा है कि उनके फैमिली डॉक्टर ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी। बकौल जिया, वह 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा से एक दिन पहले बीमार होने पर फैमिली डॉक्टर के पास गई थीं। उन्होंने कहा, "मैं बच्ची थी। मुझे कैसे पता होता कि वह यह जानते हुए कि मेरे माता-पिता साथ नहीं रहते...मेरा फायदा उठाएगा।"