फैशन डिज़ाइनर वृतिका गुप्ता ने मुंबई में खरीदा ₹116 करोड़ का अपार्टमेंट: रिपोर्ट
'मनी कंट्रोल' की रिपोर्ट के मुताबिक, फैशन डिज़ाइनर व लग्ज़री होम डेकॉर कंपनी मेज़ॉ सिया की फाउंडर वृतिका गुप्ता ने मुंबई में ₹116.42 करोड़ का अपार्टमेंट खरीदा है। 12,138 वर्ग फीट में फैले इस अपार्टमेंट के साथ 8 कारों की पार्किंग स्पेस दी गई है। बकौल रिपोर्ट, 7 जनवरी 2024 को इस अपार्टमेंट की रजिस्ट्री हुई थी।