फैशन डिज़ाइनर रोहित बाल की तबीयत में हुआ सुधार, वेंटिलेटर से हटाया गया
हृदय संबंधी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती फैशन डिज़ाइनर रोहित बाल की तबीयत में सुधार हुआ है। उनके दोस्त व फैशन डिज़ाइनर रोहित गांधी ने 'टीओआई' को बताया, "रोहित आईसीयू में हैं और खतरे से बाहर हैं। उन्हें वेंटिलेटर से हटा लिया गया है।" बकौल गांधी, डॉक्टरों ने कहा है कि रोहित को 7-10 दिनों बाद डिस्चार्ज किया जाएगा।