फैशन डिज़ाइनर रोहित बाल की हृदय संबंधी बीमारी के कारण हालत गंभीर; वेंटिलेटर पर रखे गए
'हिन्दुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, हृदय संबंधी बीमारी के कारण फैशन डिज़ाइनर रोहित बाल की हालत गंभीर है और उन्हें मेदांता अस्पताल (गुरुग्राम) में भर्ती कराया गया है। 62-वर्षीय रोहित वेंटिलेटर पर हैं और उन्हें 2010 में भी हार्ट अटैक आया था। रोहित को 2001 और 2004 में अंतर्राष्ट्रीय फैशन अवॉर्ड्स में 'डिज़ाइनर ऑफ द इयर' चुना गया था।