फैसले का स्वागत करते हैं: अपने गुट को असली एनसीपी का दर्जा मिलने पर अजित पवार

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने अपने गुट को असली एनसीपी का दर्जा मिलने पर कहा है, "चुनाव आयोग ने हमारे वकीलों की दलीलें सुनकर हमारे पक्ष में फैसला सुनाया है। हम इसका स्वागत करते हैं।" गौरतलब है, शरद पवार और अजित पवार अपने-अपने गुट को असली एनसीपी बता रहे थे जिसके बाद मामला चुनाव आयोग तक पहुंचा था।

Load More