फैसले से कृष्णैया की दोबारा हत्या हुई: गैंगस्टर आनंद मोहन की रिहाई पर ओवैसी
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गैंगस्टर आनंद मोहन सिंह की रिहाई पर कहा है कि इस फैसले से जी. कृष्णैया की
दोबारा हत्या हुई। उन्होंने कहा, "(बिहार के मुख्यमंत्री) नीतीश कुमार कहते थे कि अपराध के मामले में समझौता नहीं करेंगे फिर यह क्यों किया?" गौरतलब है, ज़िलाधिकारी कृष्णैया की हत्या के मामले में आनंद मोहन को उम्रकैद हुई थी।