फॉक्सवैगन के शेयरधारकों की बैठक के दौरान पोर्शा एसई के चेयरमैन पर शख्स ने फेंका केक
जर्मन कार निर्माता फॉक्सवैगन के शेयरधारकों की बर्लिन में बुधवार को हुई बैठक के दौरान पोर्शा एसई के चेयरमैन वोल्फगैंग पोर्शा पर एक शख्स ने केक फेंक दिया। केक के कुछ टुकड़े फॉक्सवैगन सुपरवाइज़री बोर्ड के चेयरमैन हैंस डाइटर पोर्शा की ओर भी जाकर गिरे। चीन के शिंजियांग स्थित फॉक्सवैगन के प्लांट के विरोध में शख्स ने केक फेंका था।