फोटोग्राफर ने यूएस में कैमरे में कैद किया 'घोस्ट रेनबो', तस्वीर हुई वायरल
स्ट्यू बरमन नामक फोटोग्राफर ने कैलिफोर्निया (अमेरिका) में उनके द्वारा खींची गई 'घोस्ट रेनबो' की तस्वीर शेयर की है। बरमन ने लिखा, "मैंने ऐसा नज़ारा...पहले कभी नहीं देखा।" इसे फॉगबो या वाइट रेनबो भी कहा जाता है और यह तब बनता है जब सूरज की रोशनी धुंध या कोहरे में मौजूद पानी की छोटी बूंदों के संपर्क में आती है।