फोटोग्राफर ने शेयर की चंद्रमा की 'सबसे स्पष्ट तस्वीर'
ऐस्ट्रोफोटोग्राफर ऐंड्र्यू मैक्कार्थी ने अपने द्वारा खींची गई चंद्रमा की 'सबसे स्पष्ट तस्वीर' ट्वीट की है। उन्होंने कहा, "अगर आप फुल साइज़ की तस्वीर डाउनलोड करना चाहते हैं...तो सावधान रहें: यह आपके कंप्यूटर को क्रैश कर सकता है।" बकौल मैक्कार्थी, उन्होंने चंद्रमा की फुल साइज़ तस्वीर बनाने के लिए दो टेलीस्कोप और 2,80,000 से अधिक अलग-अलग तस्वीरों का इस्तेमाल किया।