फोटोग्राफरों ने वरिष्ठ नागरिकों को धक्का देकर खींची कियारा आडवाणी की तस्वीरें
अभिनेत्री कियारा आडवाणी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह वरिष्ठ नागरिकों को धक्का देकर उनकी तस्वीरें खींच रहे फोटोग्राफरों पर नाराज़ होती दिख रही हैं। कियारा ने कहा, "आपलोग (फोटोग्राफर) देखो तो…वरिष्ठ नागरिक हैं…और आप ऐसा कर रहें।" वह ऑस्कर के लिए भारत की ओर से चुनी गई 'छेल्लो शो' की मुंबई में आयोजित स्क्रीनिंग में गई थीं।