फोटोशूट के लिए क्लास बंक करती थी: अपने बचपन की तस्वीरें शेयर कर कंगना

अभिनेत्री कंगना रनौत ने रविवार को अपने बचपन की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कीं। उन्होंने स्कूल ड्रेस में अपनी एक तस्वीर को रीट्वीट कर लिखा, "फोटोशूट कराने के लिए क्लास बंक करती थी। गांव में 'शर्मा अंकल स्टूडियो' नाम से छोटा स्टूडियो था। वह तस्वीरें खिंचवाने के लिए प्रेरित करते थे।" कंगना 'चंद्रमुखी 2' की शूटिंग कर रही हैं।

Load More