फोन की लोकेशन ऑन रखने व पासपोर्ट जमा करने की शर्त पर कोर्ट ने संजय सिंह को दी है ज़मानत

दिल्ली के राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट ने 'आप' सांसद संजय सिंह को दिल्ली शराब नीति केस में सशर्त ज़मानत दे दी है। कोर्ट ने सिंह से दिल्ली-एनसीआर से बाहर जाने पर अपने मोबाइल की लोकेशन हमेशा ऑन रखने, पासपोर्ट जमा करने और शराब नीति मामले में किसी भी तरह की टिप्पणी और सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करने को कहा है।

Load More