फोन के लिए जलाशय का पानी बहाने वाले छत्तीसगढ़ के अधिकारी पर दर्ज हुई एफआईआर
छत्तीसगढ़ में फोन ढूंढने के लिए जलाशय का 41 लाख लीटर पानी बहाने को लेकर सस्पेंड हुए खाद्य अधिकारी राजेश विश्वास पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मामले में जल संसाधन विभाग के एसडीओ आर.एल. धीवर और सब इंजीनियर छोटेलाल ध्रुव पर भी केस दर्ज किया गया है। पानी बहाने को लेकर विश्वास पर ₹53,000 का जुर्माना लगा था।