फोन कॉल पर 'हेलो' की जगह 'वंदे मातरम' कहें: अधिकारियों से महाराष्ट्र सरकार
महाराष्ट्र सरकार ने सभी सरकारी संस्थानों के कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए फोन कॉल पर बातचीत करने को लेकर शनिवार को एक आदेश जारी किया। आदेश के तहत नागरिकों और अधिकारियों के फोन कॉल उठाते समय 'हेलो' की जगह 'वंदे मातरम' कहना अनिवार्य किया गया है। अधिकारियों से 'वंदे मातरम' के इस्तेमाल को लेकर जागरूकता फैलाने को कहा गया है।