फोन में आईएस के झंडे की तस्वीरें होना किसी के आतंकी संगठन से जुड़े होने का सबूत नहीं है: एचसी
दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को कहा कि किसी के मोबाइल फोन में आतंकी ओसामा बिन लादेन व आतंकी संगठन आईएस के झंडे की तस्वीरें और जिहाद संबंधी कंटेंट होना यह सिद्ध नहीं करता है कि वह आईएस जैसे किसी प्रतिबंधित आतंकी संगठन का सदस्य है। दरअसल, हाईकोर्ट ने यूएपीए के मामले में आरोपी को ज़मानत देते हुए यह टिप्पणी की।