फोन हैक करने के बाद महाराष्ट्र में व्यवसायी के खाते से निकाले गए करीब ₹1 करोड़
महाराष्ट्र के ठाणे में एक व्यवसायी का फोन कथित तौर पर हैक करने के बाद उसके खाते से ₹99.50 लाख निकाल लिए गए। बकौल पुलिस, हैकिंग 6-7 नवंबर के बीच हुई थी जिसके बाद व्यवसायी के बैंक खातों से नेट बैंकिंग के ज़रिए दूसरे खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए थे। मामले में एक केस दर्ज कर लिया गया है।