'फोर मोर शॉट्स...' के बाद लोगों ने मुझे गंभीरता से लेना शुरू किया: ऐक्ट्रेस मानवी गागरू
अभिनेत्री मानवी गागरू ने कहा है कि उनके वेब शो 'फोर मोर शॉट्स प्लीज़' के बाद लोग उन्हें गंभीरता से लेने लगे हैं। उन्होंने कहा, "इस शो से पहले तक...मुझे गर्ल-नेक्स्ट-डोर जैसी भूमिकाएं मिलती थीं...खुद को आकर्षक और फैशनेबल दिखाने जैसा...इस सीरीज़ से पहले कुछ नहीं...किया था।" बकौल मानवी, इस शो ने उन्हें सोशल मीडिया पर भी काफी पहचान दिलाई।