फोर्ड के सीईओ ने साइबरट्रक में देरी को लेकर मस्क का उड़ाया मज़ाक; उन्होंने दी प्रतिक्रिया
फोर्ड के सीईओ जिम फार्ले द्वारा साइबरट्रक में देरी को लेकर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का मज़ाक उड़ाए जाने और फोर्ड के एफ-150 लाइटनिंग को अमेरिका में सभी ईवी पिकअप ट्रकों का लीडर बताए जाने पर मस्क ने प्रतिक्रिया दी है। ईवी पिकअप कैटेगरी में फार्ले की चुनौती पर मस्क ने ट्वीट किया, "मेरे पास एक पहले से है।"