फोर्ब्स की 'एशिया की पावर बिज़नेसवीमेन' सूची में गज़ल अलघ व नमिता थापर का नाम शामिल
फोर्ब्स की 'एशिया की पावर बिज़नेसवीमेन' नाम की 20 महिलाओं की सूची में अच्छे राजस्व के साथ व्यापार चलाने के लिए तीन भारतीयों को भी शामिल किया गया है। इस सूची में होनासा कंज़्यूमर की को-फाउंडर और चीफ इनोवेशन ऑफिसर गज़ल अलघ, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की अध्यक्ष सोमा मंडल, एमक्योर फार्मा की कार्यकारी निदेशक नमिता थापर शामिल हैं।