फोर्ब्स की दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में 6 भारतीयों ने बनाई जगह
फोर्ब्स की दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में 6 भारतीयों ने जगह बनाई है। इनमें वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, बायोकॉन की कार्यकारी चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ, सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी, सेल की चेयरपर्सन सोमा मंडल, नायका की फाउंडर फाल्गुनी नायर और एचसीएल टेक की रोशनी नादर मल्होत्रा शामिल हैं। सीतारमण ने लगातार चौथी बार सूची में जगह बनाई।