फौरन सॉरी बोला था, उसने कहा- 'आप क्यों माफी मांग रहे हो?': शागिर्द को पीटने को लेकर राहत
पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान ने नवीद नामक अपने एक शागिर्द को जूतों से पीटने को लेकर कहा है, "मैंने तुरंत उससे माफी मांगी थी।" राहत ने कहा, "नवीद रोने लगा और कहा- 'उस्ताद जी, आप क्यों माफी मांग रहे हो?'।" नवीद की पिटाई के वायरल वीडियो में राहत उससे किसी बोतल के बारे में पूछते दिखे थे।