फ्रांस और यूके ने भारत की यूएनएससी में स्थायी सदस्यता का फिर किया समर्थन
फ्रांस और यूके ने भारत की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सदस्यता का फिर से समर्थन किया है। फ्रांस ने स्थायी सदस्यों के रूप में जर्मनी, ब्राज़ील, भारत और जापान की हिमायत की है। वहीं, ब्रिटेन ने भी ब्राज़ील, जर्मनी, भारत और जापान के लिए नई स्थायी सीटों और अफ्रीकी प्रतिनिधित्व का समर्थन किया है।