फ्रांस की 2 दिवसीय यात्रा पर पेरिस पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को 2 दिवसीय फ्रांस दौरे पर पेरिस पहुंच गए जहां प्रधानमंत्री एलिज़ाबेथ बोर्न ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी आज बोर्न के साथ बैठक करेंगे और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा आयोजित डिनर में भी शामिल होंगे। पीएम मोदी 14 जुलाई को फ्रांस की बैस्टिल डे परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।