फ्रांस के 'फेस्टिवल डेस 3 कॉन्टिनेंट्स' में दिखाई जाएंगी अमिताभ बच्चन की 9 फिल्में
फ्रांस में 24 नवंबर-3 दिसंबर तक आयोजित होने वाले 'फेस्टिवल डेस 3 कॉन्टिनेंट्स' में अभिनेता अमिताभ बच्चन की 9 फिल्में दिखाई जाएंगी। फेस्टिवल में फिल्म 'त्रिशूल', 'अमर अकबर एंथनी', 'सत्ते पे सत्ता', 'शोले', 'डॉन', 'कभी-कभी', 'दीवार', 'काला पत्थर' और 'अभिमान' का प्रीमियर होगा। अमिताभ ने बताया कि फेस्टिवल में वह शामिल नहीं होंगे और बेटी श्वेता बच्चन उनका प्रतिनिधित्व करेंगी।