फ्रांस के राष्ट्रपति ने क्यों की अचानक आम चुनाव की घोषणा?
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूरोपीय संसद के चुनाव के एग्ज़िट पोल्स में उनकी पार्टी को मिली हार के बाद अचानक संसद भंग करते हुए संसदीय चुनाव कराने का एलान किया है। मैक्रों ने कहा कि देश में दक्षिणपंथी पार्टियां प्रगति कर रही हैं जिसके चलते यह फैसला लिया। फ्रांस में 30 जून और 7 जुलाई को चुनाव होंगे।