फ्रांस में 18 से 25 साल के लोगों को मुफ्त में मिलेंगे कंडोम

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि देश की सभी फार्मेसी पर 1 जनवरी से 18-25 वर्षीय लोगों के लिए कंडोम मुफ्त होगा। उन्होंने कहा कि असुरक्षित यौन संबंधों से होने वाली बीमारियों (एसटीडी) को रोकने के लिए यह फैसला हुआ है। फ्रांसीसी अधिकारियों के मुताबिक, 2020 और 2021 में एसटीडी दर में करीब 30% की वृद्धि हुई है।

Load More