फ्रांस में 6 हवाईअड्डों को हमले की सूचना का ईमेल मिलने के बाद कराया गया खाली: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रांस के लिल, लियों, टुलूज़, नॉन्ट्स, नीस और बूवै एयरपोर्ट पर हमलों की सूचना का ईमेल मिलने के बाद इन्हें खाली कराया गया है। हालांकि, फ्रांसीसी विमानन नियामक ने केवल 4-हवाईअड्डों को खाली कराए जाने की पुष्टि की है। इस बीच नीस एयरपोर्ट ने लावारिस सामान मिलने पर हवाईअड्डे का परिचालन बाधित होने की बात कही थी।