फ्रांस में यहूदियों के प्रार्थना स्थल पर हमला करने आए शख्स को पुलिस ने किया ढेर
फ्रांस के नॉरमैंडी में पुलिस ने यहूदियों के प्रार्थना स्थल में हमले की साज़िश रच रहे एक हथियारबंद शख्स को शुक्रवार तड़के गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन के मुताबिक, शख्स यहूदियों के प्रार्थना स्थल में आग लगाना चाहता था। फ्रांस में इज़रायल-हमास युद्ध को लेकर लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है।