भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) सेवा को आधिकारिक तौर पर पेरिस (फ्रांस) में लॉन्च किया गया है। इसके तहत अब भारतीय पर्यटक आइफिल टावर जाने के लिए यूपीआई के ज़रिए भुगतान कर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल अपने फ्रांस दौरे के दौरान वहां यूपीआई लॉन्च करने की घोषणा की थी।