फ्रांस में हाई अलर्ट के बाद मिली धमकियों के बीच लूवर म्यूज़ियम और वर्साय महल कराया गया खाली
पेरिस (फ्रांस) स्थित लूवर म्यूज़ियम को शनिवार को एक लिखित धमकी मिली जिसके बाद म्यूज़ियम से सभी स्टाफ और आगंतुकों को निकाला जा रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, बम की धमकी के बाद वर्साय महल भी खाली कराया जा रहा है। दरअसल, फ्रांस के एक स्कूल में चाकू के हमले के बाद देश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था।