फ्रांस से 26 राफेल लड़ाकू विमान व 3 स्कॉर्पीन पनडुब्बियां खरीदेगा भारत: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत 26 राफेल लड़ाकू विमान व 3 स्कॉर्पीन कैटेगरी की पनडुब्बियां फ्रांस से खरीदेगा। बकौल रिपोर्ट्स, डिफेंस फोर्स की ओर से यह प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय को भेजा गया और इस हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित फ्रांस यात्रा के दौरान इसकी घोषणा की जा सकती है। 4 ट्रेनर विमानों के साथ 22 सिंगल सीटेड राफेल खरीदे जाएंगे।