फ्रांसीसी अभिनेत्री जूडिथ ने घरेलू दुर्व्यवहार से आईं चोटों की तस्वीरें कीं शेयर
फ्रांसीसी अभिनेत्री जूडिथ चेमला ने अपने साथ हुए घरेलू दुर्व्यवहार के बाद आईं चोटों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। उन्होंने लिखा, "एक साल पहले मेरा चेहरा घायल हो गया था...मेरी आंखों के नीचे नीले, बैंगनी निशान पड़ गए...वह मुझे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है...इसके मेरे पास कई सुबूत हैं।" उन्होंने आगे लिखा, "मैं थक गई हूं।"