फ्राइंग पैन से कई वार कर महिला ने दिल्ली में की 86 वर्षीय सास की हत्या
दिल्ली के नेब सराय में फ्राइंग पैन से कई वार कर आर्थराइटिस से पीड़ित 86-वर्षीय सास की हत्या करने के आरोप में 48-वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। दोनों अलग-अलग फ्लैट में रह रही थीं और सीसीटीवी फुटेज में आरोपी फ्राइंग पैन के साथ बुज़ुर्ग के फ्लैट में घुसती दिख रही है। बुज़ुर्ग के शरीर पर 14 ज़ख्म मिले।