फ्री में सब्ज़ी ले जाने वाले पुलिसकर्मियों से परेशान विक्रेता ने यूपी में की खुदकुशी
कानपुर (यूपी) में एक सब्ज़ी विक्रेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। एक वीडियो में उसने कहा था, "सब-इंस्पेक्टर सतेंद्र यादव और सिपाही अजय यादव आए दिन फ्री में सब्ज़ी ले जाते थे। कई बार पैसे छीन चुके हैं...गालियां देते हैं।" गले में फंदे के साथ एक अन्य वीडियो में सब्ज़ी विक्रेता ने कहा था, "मम्मी-पापा माफ कर देना।"