फ्री रिलेशनशिप के लालच में अपना जीवन खराब कर रहे देश के युवा: इलाहाबाद हाईकोर्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि देश के युवा उन फिल्मों से प्रेरित हैं जिनमें दिखाया जाता है कि कई अफेयर चलाना और बेवफाई सामान्य बात है। हाईकोर्ट ने एक लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी बॉयफ्रेंड को ज़मानत देते हुए यह टिप्पणी की। बकौल हाईकोर्ट, युवा फ्री रिलेशनशिप के लालच में अपना जीवन खराब कर रहे हैं।