फ्रेंड से मिलने पाक जाने के लिए जयपुर एयरपोर्ट पहुंची लड़की उससे 1 साल से कर रही थी बात
पुलिस ने बताया कि इंस्टाग्राम पर मिले दोस्त से मिलने पाकिस्तान जाने के लिए राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंची नाबालिग लड़की पिछले 1 साल से उससे बातचीत कर रही थी। बकौल पुलिस, लड़की का दावा 'वह पाकिस्तान की ही रहने वाली है और यहां बुआ से झगड़ा होने के बाद वापस पाकिस्तान लौटना चाहती है' झूठ पाया गया।