फ्रॉड के आरोपी बैंकर को बेल मिलने के बाद 4 लोगों ने गुजरात एचसी में की खुदकुशी की कोशिश
गुजरात हाईकोर्ट द्वारा धोखाधड़ी के आरोपी एक बैंकर को अग्रिम ज़मानत दिए जाने के बाद 4 शिकायतकर्ताओं ने कोर्ट रूम में फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश की। घटना के बाद चारों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां अब उनकी हालत स्थिर है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि आरोपी ने उनके फर्ज़ी हस्ताक्षर कर ₹1.6 करोड़ का लोन लिया था।