फ्लाइट छोड़ने के कारण हेटमायर को वेस्टइंडीज़ की टी20 विश्व कप 2022 की टीम से किया गया बाहर
शिमरन हेटमायर को ऑस्ट्रेलिया के लिए फ्लाइट छोड़ने के बाद वेस्टइंडीज़ की टी20 विश्व कप-2022 की टीम से बाहर कर दिया गया है। हेटमायर की फ्लाइट शनिवार को थी लेकिन पारिवारिक कारणों को लेकर उनके अनुरोध पर उनकी फ्लाइट सोमवार को रीशेड्यूल की गई थी जिसे वह नहीं पकड़ सके। उनकी जगह शमराह ब्रूक्स को टीम में जगह मिली है।