फ्लाइट में 52 वर्षीय यात्री को पड़ा मिर्गी का दौरा, जयपुर एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से जबलपुर जा रही एलाइंस एअर की एक फ्लाइट की शुक्रवार सुबह 9:45 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में बैठे 52-वर्षीय यात्री को मिर्गी का दौरा पड़ा और उसे सीने में दर्द व हाई बीपी की समस्या हो रही थी। इसके बाद फ्लाइट को जयपुर में लैंड करवाया गया और मरीज़ को अस्पताल भेजा गया।