फ्लाइट में जोकोविच से मिले तमिलनाडु के सीएम स्टालिन, शेयर की तस्वीर
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक जोकोविच से फ्लाइट में मुलाकात करने की तस्वीर 'X' पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "स्पेन जाने के दौरान फ्लाइट में लेजेंड जोकोविच से अचानक मुलाकात हुई।" दरअसल, तमिलनाडु में निवेशकों को बुलाने के लिए स्टालिन 8 दिवसीय यात्रा पर शनिवार को स्पेन के लिए रवाना हुए।