फ्लाइट में पानी टपकने पर एअर इंडिया ने दिया बयान, कहा- कंडेंसेशन एडजस्टमेंट की दुर्लभ घटना थी
एअर इंडिया की फ्लाइट के ओवरहेड बिन्स से टपकते पानी का वीडियो वायरल होने के बाद एयरलाइन ने बयान जारी कर इसे 'केबिन के अंदर हुई कंडेंसेशन एडजस्टमेंट की दुर्लभ घटना' बताया। एयरलाइन ने कहा, "कुछ मेहमानों को तुरंत खाली सीटों पर शिफ्ट कर दिया गया और...केबिन क्रू ने मेहमानों के आराम का खयाल रखने का हर संभव प्रयास किया।"